back to top
37.1 C
New Delhi
Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loan Fraud: आधार कार्ड पर लोन देने का झांसा, सरकार ने जारी की चेतावनी

आधार कार्ड के नाम पर फर्जी लोन स्कैम तेजी से फैल रहा है सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है किसी भी लिंक ऐप या विज्ञापन पर भरोसा न करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Press Information Bureau ने आधार कार्ड के नाम पर फैल रहे लोन स्कैम (Loan Fraud) को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चल रहे कई विज्ञापन पूरी तरह फर्जी हैं, जिनमें आधार कार्ड पर आसान लोन देने का दावा किया जा रहा है।

सरकारी फैक्ट चेक यूनिट के मुताबिक, इन फर्जी विज्ञापनों में लोगों को बिना किसी दस्तावेज या कम ब्याज दर पर तुरंत लोन देने का लालच दिया जाता है। ऐसे मैसेज और विज्ञापन खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनका मकसद लोगों को ठगना है।

आपका लोन बार बार क्यों हो रहा है रिजेक्ट, ये रहा कारण

स्कीम के नाम पर लोगों को बना रहे शिकार

सरकार ने बताया कि इन स्कैम में ठग खुद को सरकारी योजना या अधिकृत संस्था से जुड़ा हुआ बताते हैं। कई मामलों में प्रधानमंत्री योजना या सरकारी स्कीम का नाम इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। जबकि हकीकत यह है कि ऐसी कोई भी आधिकारिक योजना मौजूद नहीं है।

फैक्ट चेक में यह भी सामने आया है कि इस तरह के मैसेज पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिनमें दावा किया गया था कि सभी आधार कार्ड धारकों को लाखों रुपये का लोन दिया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया था।

Loan Fraud से ऐसे करें खुद को सुरक्षित

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या विज्ञापन पर भरोसा न करें। खासतौर पर ऐसे ऑफर्स से दूर रहें, जो बिना वेरिफिकेशन या तुरंत लोन देने का वादा करते हैं।

इसके अलावा, किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल या OTP साझा करने से बचें। केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय संस्थाओं के जरिए ही लोन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Census In Bihar: बिहार में 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 सवालों के जवाब खुद देना होगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनगणना (Census In Bihar)...

Char Dham Yatra जाते समय इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा सफल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस साल 2026 की चारधाम...

क्या Salman Khan की Maatrubhumi थिएटर्स नहीं सीधे OTT पर होगी रिलीज? जानें इसका पूरा सच

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) कई...

कौन हैं Krish Bhagat? MI ने Atharva Ankolekar के रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians ने IPL 2026 के...

Bike Buying Tips: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? इन 7 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पहली बाइक खरीदना हर किसी...

हाफ शोल्डर ड्रेस में दिखा Tamannaah Bhatia का कातिलाना लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)...

Indirapuram Fire Incident: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से सटे Ghaziabad के Indirapuram...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵