नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हमेशा अपनी हर अदा और लुक से फैंस के दिलों को घायल करती रहती है। आपको बता दें वो फिल्म ‘व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (Vvan – Force of the Forest) में नजर आने वाली हैं उनके साथ इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आएंगे। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। हाल में उन्होंने सफेद ड्रेस में फोटोशूट कराया है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट और खूबसूरत लग रही हैं जिसे देखकर उनके फैंस एक बार फिर से एक्ट्रेस के दीवाने बन गए हैं।




