back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान: अगर PAN कार्ड को लेकर बरती ये लापरवाही तो भुगतना पड़ सकता है लाखों का दंड

आज कल पैन कार्ड वित्तीय लेन देन के लिए सबसे बड़ी जरुरत बनकर उभरा है। लेकिन क्या आप जानते है आपको पैन कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति भी लोन ले सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मौजूदा समय में शायद ही कोई ऐसा पात्र नागरिक हो जिसके पास पैन कार्ड न हो, लेकिन क्या कभी सोचा है कि अगर आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी और ने आपके नाम पर लोन ले लिया तो क्या होगा। ऐसी स्थिति में पैन कार्ड धारक बड़ी मुश्किल में फंस सकता है। इस स्थिति में लोन प्रोवाइडर कंपनी उसी व्यक्ति से लोन वसूलेगी जिसके पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा। अगर लोन आपके पैन का इस्तेमाल करके लिया गया होगा तो आपको ही इसका भुगतान करना पडेगा।

लापरवाही के चलते लग सकती है लाखों की चपत

यह जगजाहिर है कि पैन कार्ड का इस्तेमाल जरुरी होता जा रहा है। ऐसे में दस्तावेजों के लिए सावधान रहना भी उतना ही जरुरी होता जा रहा है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो पैनकार्ड के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आप भी खुद को लाखों की चपत लगवा सकते हैं। मान लिजिए कि किसी ने आपके पैन नंबर का इस्तेमाल करके लोन ले लिया और वह लोन की किस्त नहीं चुका रहा है तो इसका नुकसान आपके सिर का सकता है। ऐसी स्थिति में आपको वह लोन चुकाना पडेगा वरना लोन प्रोवाइडर कंपनी आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर सकती है। इसके अलाव क्रेडिट कार्ड को लेकर भी ऐसा ही नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

अंग्रेजी की एक कहावत है “प्रिकोशन इस बैटर दैन क्योर” जिसका इस्तेमाल करके इस होने वाले फ्रॉड से बचा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद भी अगर आप इन झालसाजों के झांसे मे फँस जाते हैं तो बिना देरी किए आपको इसकी शिकायत करने की सलाह दी जाती है। साइबर सेल के अलावा इस फ्राड की सूचना आपको अपने बैंक और इनकम टैक्स विभाग को भी देनी चाहिए जिससे होने वाले नुकसान से पहले ही आप एहतियात कदम उठा लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मोक्ष नाम का मतलब – Moksh Name Meaning

Moksh Name Meaning – मोक्ष नाम का मतलब: Liberation,...

Rakul Preet Singh का शीशे के सामने सिजलिंग फोटोशूट, फैंस रह गए हैरान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड...

Census In Bihar: बिहार में 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 सवालों के जवाब खुद देना होगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनगणना (Census In Bihar)...

Char Dham Yatra जाते समय इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा सफल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस साल 2026 की चारधाम...

क्या Salman Khan की Maatrubhumi थिएटर्स नहीं सीधे OTT पर होगी रिलीज? जानें इसका पूरा सच

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) कई...

कौन हैं Krish Bhagat? MI ने Atharva Ankolekar के रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians ने IPL 2026 के...

Bike Buying Tips: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? इन 7 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पहली बाइक खरीदना हर किसी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵