back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bandhan Bank: बंधन बैंक को मिलेगा नया MD, CEO, RBI ने दी मंजूरी, स्टॉक में तूफानी तेजी

RBI की मंजूरी मिलने के बाद बंधन बैंक ने नए CEO की नियुक्ति को लेकर रास्ता साफ हो गया था। पार्थ सेनगुप्ता के नाम को मिली मंजूरी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय बैंक RBI ने पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को बंधन बैंक का MD और CEO नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वे अगले 3 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किए गए हैं।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 8 अक्टूबर 2024 को उनकी नियुक्ति को स्वीकृति दे दी थी। उनकी नियुक्ति के बाद बंधन बैंक के स्टॉक में तेजी दर्ज की जा रही है। 

चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

इससे पहले पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के MD एवं CEO के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्हें रिटेल और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में अच्छा खासा अनुभव है जिसे देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

चंद्रशेखर घोष ने बीती 9 जुलाई को कुर्सी छोड़ी थी जिसके बाद बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के संस्थापक MD एवं CEO के रूप में नियुक्त किया जाएगा। फिलहाल बैंक के एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रतन केश, अंतरिम MD और CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

स्टॉक में दिख रही है तेजी

पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को नए MD और CEO के रूप में नाम घोषित करते ही इसका सीधा असर स्टॉक पर देखने को मिला। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही बंधन बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। कंपनी के शेयर में बीते कारोबारी दिन के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक बंधन बैंक का शेयर 206.10 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 

बंधन बैंक की स्थापना देश की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी बंधन ने की जिसका मकसद माइक्रो इंडस्ट्रीज लगाने वालों उद्यमियों को फाइंनेंशियल हेल्प देना था।

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI का नया नियम: बिना अनुमति क्रेडिट कार्ड दिया तो बैंक को 7 दिन में कार्ड बंद करना अनिवार्य

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क ।आजकल कई लोगों के घर अचानक किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड पहुंच जाता है, जबकि उन्होंने इसके लिए कभी आवेदन नहीं...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵