back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Eng : कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, 100 साल में सबसे कम गेंदों पर 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

Kuldeep Yadav Record : धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है। कुलदीप ने टेस्ट कॅरियर के 50 विकेट पूरे किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है। कुलदीप ने टेस्ट कॅरियर के 50 विकेट पूरे किए हैं। इस गेंदबाज ने वह कर दिखाया है, जो 100 साल में नहीं हुआ था। कुलदीप पिछले 100 साल में सबसे कम गेंदें फेंककर 50 विकेट लेने में पहले नंबर पर आ गए हैं। वह भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके हैं।

1871 गेंदें फेंककर झटके 50 विकेट

कुलदीप ने 1871 गेंदें फेंककर 50 विकेट झटक लिए हैं। इन्होंने 21 पारियों में 51 विकेट झटके हैं। एक टेस्ट पारी में 40 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुलदीप टेस्ट में 4 बार पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार पांच विकेट झटकने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने में 43वें नंबर पर

भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट देखें तो कुलदीप 43वीं रैंकिंग पर हैं। इस मामले में अनिल कुंबले पहले नंबर पर हैं। कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट झटके थे। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। इन्होंने 100 मुकाबलों में 507 विकेट लिए हैं। कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। कपिल देव ने 131 मैचों में 434 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर बनाए 183

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में दोपहर 2 बजे तक 6 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए थे। कुलदीप ने 15 ओवरों में 72 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला। कुलदीप ने बेन डकेट, ओली पोप, जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...