back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

13 मार्च को हल्दी-मेहंदी, 14 को मसूरी में शादी और 17 को लखनऊ में रिसेप्शन; जानिए कौन हैं Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्डा

भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका चड्डा से शादी करने जा रहे हैं। 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी और 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन होगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav जल्द ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका चड्डा के साथ सात फेरे लेंगे। शादी का कार्यक्रम मसूरी के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। परिवार के अनुसार शादी में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

13 मार्च को होंगी हल्दी और मेहंदी की रस्में

शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इससे पहले कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। बता दें कि पहले यह शादी नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्व कप के चलते तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

पिछले साल हुई थी सगाई

कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा की सगाई पिछले साल 4 जून को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस निजी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुलदीप के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh की मंगेतर और सांसद Priya Saroj भी शामिल हुई थीं।

कौन हैं वंशिका चड्डा?

वंशिका चड्डा मूल रूप से कानपुर के श्यामनगर लाल बंगला इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहां वह इस समय जॉब कर रही हैं। बताया जाता है कि कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा यूपी सरकार के कई मंत्री, फिल्मी जगत के सितारे और भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। कुलदीप यादव के कुछ विदेशी मित्र भी इस रिसेप्शन में शिरकत करेंगे। , क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर परिवार और करीबी लोगों में काफी उत्साह है और सभी तैयारियां अब तेजी से चल रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵