back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत से ज्यादा सुरक्षित है पाकिस्तान! सुरक्षा के मामले में नंबर वन देश में सबसे ज्यादा लोग हैं नास्तिक

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर ऐसी कंट्री आई है जहां नास्तिक लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है और इस जगह को भारत से भी अधिक सुरक्षित बताया गया है। जाने वो कौन सा देश है?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे महफूज देशों की फेहरिस्त में दूसरे और तीसरे नंबर पर मुस्लिम देश हैं, जबकि पहले नंबर पर ऐसी जगह है, जहां नास्तिक लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। वहीं पाकिस्‍तान भारत से भी ज्‍यादा सुरक्षित देश है। हाल ही में दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्‍ट जारी की गई है। क्राउडसोर्स्ड डेटा प्लैटफॉर्म नम्बियो ने दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की सूची जारी की है।

भारत से अधिक सुरक्षित बताया गया है

नम्बियो ने देशवार सुरक्षा सूचकांक 2025 तैयार करने के लिए अपराध के समग्र स्तर के आधार पर 146 देशों की लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्‍ट में भारत 55.7 अंकों के साथ 66वें स्थान पर है। जबकि अमेरिका 50.8 अंकों के साथ 89वें स्थान पर, ब्रिटेन 51.7 अंकों के साथ 87वें स्थान और पाकिस्तान 56.3 अंकों के साथ 65वें स्थान पर है, जो कि भारत से अधिक सुरक्षित बताया गया है। 

अंडोरा सबसे सुरक्षित देश 

नम्बियो के जरिए जारी 2025 के इंडेक्स में अंडोरा 84.7 स्कोर के साथ पहले स्‍थान पर है, यानि यह देश दुनिया में सबसे ज्‍यादा सुरक्षित है। ज्ञात हो कि इस देश में नास्तिक लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। यहां क्रिशियन समुदाय सबसे ज्‍यादा है। 

दूसरे और तीसरे स्‍थान पर ये मुस्लिम देश

इस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE), तीसरे स्‍थान पर कतर, जबकि ताइवान चौथी पॉजीशन पर है। जबकि ओमान पांचवे स्‍थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात को नम्बियो के जरिए 2025 अपराध इंडेक्स में दूसरे सबसे कम अपराध दर वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है। 

भारत के सभी पड़ोसी देश भारत से अधिक सुरक्षित

सूची में भारत के पड़ोसी देशों में शामिल चीन 76 अंकों के साथ 15वें स्थान पर है। 63.3 अंकों के साथ नेपाल 47वें स्थान पर है। 57.9 अंकों के साथ श्रीलंका 59वें स्थान पर है और बांग्लादेश 38.4 अंकों के साथ 124वें स्थान पर है। सूची में बांग्लादेश को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी देश भारत से अधिक सुरक्षित बताए गए हैं। पाकिस्तान भी भारत से अधिक सुरक्षित बताया गया है।

दुनिया के टॉप 20 सबसे सुरक्षित देश

अंडोरा – 84.7

यूएई – 84.5

कतर – 84.2

ताइवान – 82.9

ओमान – 81.7

आइल ऑफ मैन – 79.0

हांगकांग – 78.5

आर्मेनिया – 77.9

सिंगापुर – 77.4

जापान – 77.1

मोनाको – 76.7

एस्टोनिया – 76.3

स्लोवेनिया – 76.2

सऊदी अरब – 76.1

चीन – 76.0

बहरीन – 75.5

दक्षिण कोरिया – 75.1

क्रोएशिया – 74.5

आइसलैंड – 74.3

डेनमार्क – 74.0

टॉप- 10 सबसे असुरक्षित देश

सबसे सबसे अधिक असुरक्षित और खतरनाक देशों में पहले स्थान पर 19.3 अंकों के साथ वेनेजुएला, 19.7 अंकों के साथ पापुआ न्यू गिनी दूसरे, 21.1 अंकों के साथ हैती तीसरे, 24.4 अंकों के साथ अफ़गानिस्तान चौथे, 25.3 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका पांचवें, 28 अंकों के साथ होंडुरास छठे, 29.1 अंकों के साथ त्रिनिदाद और टोबैगो सातवें, 31.9 अंकों के साथ सीरिया आठवें, 32.6 अंकों के साथ जमैका नौवे और 32.9 अंकों के साथ पेरू दसवें स्थान पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵