back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘घर वापसी’ बयान पर सियासी घमासान: मौलाना अरशद मदनी का संघ प्रमुख को तीखा जवाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat के भारतीय मुसलमानों की घर वापसी संबंधी बयान पर विवाद गहराता जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत के “घर वापसी” वाले बयान से पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक हंगामा मच गया है। उन्होंने कहा था कि भारतीय मुसलमानों को अपनी मूल संस्कृति और धर्म में लौटने की ज़रूरत है, जिसे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना ने कहा था।अरशद मदनी ने कड़ा विरोध जताया है। मदनी ने अपने बयान में इसे देश में नफरत और सांप्रदायिकता फैलाने वाला कदम करार दिया और कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही ऐसी सोच के खिलाफ रही है और हमेशा रहेगी।

गाय के नाम पर निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है


मौलाना मदनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि 20 करोड़ मुसलमानों की ‘घर वापसी’ की बातें करना न केवल अव्यावहारिक हैं बल्कि यह देश में आपसी दुश्मनी और बर्बादी की ओर धकेलने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि जो आवाज देश को तबाही और आपसी नफरत की ओर ले जाए, वह देश के प्रति वफादारी नहीं दिखाती। मदनी ने यह भी कहा कि देश में नफरत की आग भड़काई जा रही है और दिनदहाड़े लिंचिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। गाय के नाम पर निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है और सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

मुसलमानों को मिटाने वाले खुद मिट गए-मौलाना


मौलाना ने आगे कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी धर्म प्रेम, मानवता और एकता का संदेश देते हैं, और जो लोग धर्म का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए करते हैं, वे कभी अपने धर्म के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुसलमान जिंदा हैं और अपने धर्म के प्रति वफादार रहेंगे। मदनी ने जोर देकर कहा कि मुसलमानों को मिटाने वाले खुद मिट गए, लेकिन इस्लाम और उसकी शिक्षाएं हमेशा जिंदा रहेंगी।


संविधान संरक्षण में ही संभव है।


मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि भारत में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता केवल धर्मनिरपेक्ष संविधान के संरक्षण में ही संभव है। उनका यह बयान संघ प्रमुख के बयान के खिलाफ स्पष्ट विरोध और देश में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूर का बेटा बना ‘NSUI का सर्वेसर्वा’: जानें कौन हैं NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान के छात्र राजनीति के सक्रिय चेहरे Vinod Jakhar को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नया...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵