back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर ने अपनी मौत के आखिरी दिन क्या किया?

Donald Trump: जानकारी के अनुसार थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को शूटिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास भी किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रूक्स (20) को घटना के तुरंत बाद वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया था। मैथ्यू ने घटना से एक दिन पहले तक हमले की तैयारी की थी। चुनावी रैली में शामिल होने से पहले वो बंदूक की गोलियां लेने के लिए एक गन स्टोर में गया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली से एक दिन पहले उसने एक शूटिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास भी किया था।

खुफिया विभाग की टीम ने तुरंत थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को गोली मार दी

इसके बाद वह शनिवार की सुबह होम डिपो में पांच फीट की सीढ़ी खरीदने के लिए गया था। थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने सीढ़ी खरीदने के बाद बंदूक की दूकान से 50 राउंड गोला-बारूद खरीदा था। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने खरीदी हुई सीढ़ी का प्रयोग उस इमारत पर चढ़ने के लिए किया, जहां से उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाई थीं। जैसे ही थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने इमारत से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाई, तो अमेरिका की खुफिया विभाग की टीम ने तुरंत थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को गोली मार दी थी। 

जांच में इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है

अब अमेरिका की खुफिया विभाग की टीम अपनी जांच के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या की कोशिश से पहले क्या क्या किया था। अभी थॉमस मैथ्यू क्रूक्स का हत्या की कोशिश का मकसद का खुलासा नहीं हुआ है। विदेशी मीडिया के अनुसार थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के फोन और कंप्यूटर की जांच में इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि हत्या की कोशिश के पीछे कोई राजनीतिक या वैचारिक कारण हो। बेथेल पार्क हाई स्कूल में उनके काउंसलर ने बताया कि वह एक अच्छा व्यक्ति था, कभी भी उसको राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं देखा गया।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग का मास्टर शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ गैंग से गहरा कनेक्शन!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां 'कैप्स...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵