back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Copa America: अर्जेंटीना ने फिर जीता कोपा अमेरिका का खिताब; कोलंबिया 1-0 से हारा, चोटिल मेसी फूट-फूटकर रोये

Copa America 2024 Final:अर्जेंटीना ने दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है। दिग्गज खिलाड़ी मेसी के चोटिल होने के बावजूद टीम ने कोलंबिया के खिलाफ जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, रफ्तार। कोफा अमेरिका 2024 (Copa America 2024 Final) का खिताब दूसरी बार अर्जेंटीना ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में शानदार गोल कर कोलंबिया को 1-0 से हराया। मैच के दौरान मेसी (Lionel Messi) चोटिल हो गए थे। इसके बाद भी अर्जेंटीना खिताब जीत ली। अर्जेंटीना ने 2021 में भी खिताब पर कब्जा जमाया था। बता दें, मैच के दौरान ऐसा मौका आया था, जब दिग्गज लियोनेल मेसी फूट-फूट कर रोए थे। दरअसल, मैच के 66वें मिनट में मेसी रोते हुए मैदान से बाहर गए थे। जब मेसी को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था, तब दोनों टीमों का स्कोर 0-0 पर था। मैच में मेसी के दाहिने पैर के एंकल में चोट लगी थी। 

मेसी के सबस्टिट्यूट के तौर पर आए थे निकोलस 


मेसी के मैदान से बाहर होने के कारण उनके सबस्टिट्यूट के रूप में निकोलस गोंजालेज मैदान पर उतरे थे। मैच का निर्धारित समय खत्म हुआ तो दोनों टीमों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। फुल टाइम के बाद मैच को एक्स्ट्रा टाइम तक ले जाया गया। इसके बाद जो हुआ, उसने फैंस को हैरान कर दिया। 

लुटारो मार्टिनेज ने दिलाई जीत


सुपर-सब लुटारो मार्टिनेज ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को को जीत दिलाई। संभावित पेनल्टी पर देर से VAR जांच ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को परेशान किया, लेकिन रेफरी ने कहा कि फैसला मेस्सी की टीम के पक्ष में है। दरअसल, 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लुटारो मार्टिनेज ने गोल किया और बढ़त बनाए रखा। आखिरकार, अर्जेंटीना ने 16वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। 




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के इंटरव्यू से पहले फ्रिडमैन ने 45 घंटे का रखा उपवास, PM ने बताया ओबामा और व्रत का किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है, जिसमें उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन से अपने जीवन...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...