नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। डॉनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी ही पार्टी( रिपब्लिकन पार्टी) से ओहायो के सीनेटर जेम्स डेविड वेंस को प्रत्याशी बनाया है। डोनल्ड ट्रंप ने 15 जुलाई 2024 को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं। उनका नाम उषा चिलुकुरी है। जेम्स डेविड वेंस अपनी राजनीति की पारी की शुरुआत का श्रेय अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को ही देते हैं। उषा चिलुकुरी अमेरिका की एक राष्ट्रीय फर्म में वकील हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस से पहली मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी,
उन्हें यहीं पढ़ाई के दौरान आपस में प्यार हो गया था। दोनों ने पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014 में शादी कर ली थी। उनकी शादी केंटकी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक अलग समारोह में हिन्दू रीती रिवाज के साथ भी शादी की थी। जेम्स डेविड वेंस और उषा चिलुकुरी के तीन बच्चे हैं, जिनमे दो बेटे इवान उम्र 6 वर्ष और विवेक उम्र 4 वर्ष है और उनकी एक बेटी जिसका नाम मीराबेल उम्र दो साल है।
जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को येल स्पिरिट गाइड मानते हैं
जानकारी के अनुसार उषा चिलुकुरी के माता पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो बाद में रोजगार के सिलसिले में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में बस गए थे। उषा चिलुकुरी का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। उषा चिलुकुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी सैन डिएगो से ग्रहण की थी। जेम्स डेविड वेंस अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत का सारा श्रेय अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को ही देते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को येल स्पिरिट गाइड मानते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in




