back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदिल के बेफाई के सदमे में राखी हुई बेहोश

राखी सावंत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों इनकी मां का देंहात हो गया था तो, अब वो फिर अपने पति को लेकर सुर्खियों में छायी हुई हैं मीडिया से बात करते हुए राखी बेहोश हो जाती हैं।

नई दिल्ली एजेंसी। हमेशा खबरों की सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह पता नहीं चल पा रहा है। उनके फैंस सोच रहे हैं कि राखी पर कैसे भरोसा किया जाए, जो सुबह को कुछ और रात में कुछ और बोलती हैं। राखी की मां का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उनका साथ दिया, लेकिन अब कुछ ही दिनों में राखी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब थाने पहुंच गया है।

 मीडिया से बात करते हुए बेहोश हुई राखी

उसने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मीडिया से बात करते हुए राखी को अचानक से चक्कर आ गया और वह गिर पड़ीं। राखी की हालत देखकर लोगों को उन पर पर तरस आ रहा है, लेकिन यकीन करना मुश्किल है कि कितना सच है और कितना झूठ। वहीं सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

आदिल की मां को बताया था मारपीट के बारे में

मीडिया ने राखी से कुछ सवाल किए। क्या आपने आदिल के परिवार से बात की? इस बारे में पूछे जाने पर राखी ने कहा कि आखिर मां तो मां होती है। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी बहू हूं। जब भी जरूरत होगी मैं आपके साथ रहूंगी, लेकिन आदिल के बारे में मत पूछो। राखी ने कहा कि पिछले सात महीनों में मैंने कितनी बार आदिल की मां से कहा है कि आदिल मुझे मारता-पीटता है।तब उन्होंने कहा कि अगर मैं तुम्हारी जगह होती तो उसे छोड़ देती। राखी का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आदिल के बारे में बात करते हुए अचानक चक्कर आ जाता है। राखी की हालत देखकर कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहें है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories