back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ हुआ रिलीज, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज के संग नजर आए टाइगर

हाल ही में रिलीज़ हुए ‘बागी 4’ के टीजर में टाइगर का खून-पसीना एक करने वाला अंदाज़ दिखा था। लेकिन अब ‘गुजारा’ गाने में एक्टर का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब टाइगर श्रॉफ स्क्रीन पर आते हैं तो सिर्फ पंच और किक ही नहीं, दिल भी धड़काते हैं। टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ आखिरकार आज रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस गाने में टाइगर के साथ नजर आ रही हैं पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस को एक्शन नहीं बल्कि इश्क़ की झलक देखने को मिल रही है। 

View this post on Instagram

 पंजाबी तड़के के साथ रोमांस की बहार

‘गुजारा’ गाना दरअसल मशहूर पंजाबी गायक सरताज के हिट ट्रैक ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का रीमेक है। इस बार इसे नया रूप दिया है जोश ब्रार ने, जिन्होंने गाने को हिंदी में गाकर एक अलग ही जादू बिखेरा है। म्यूजिक वीडियो में टाइगर और हरनाज का रोमांटिक अंदाज़ फैंस के दिलों को छू रहा है। एक्शन स्टार इस बार दिल से बागी बने हैं और हरनाज संधू के साथ उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन को हॉट बना रही है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री ऐसी है कि मानो रिबेल ने पहली बार दिल हार दिया हो। 

 ‘बागी 4’ में धमाकेदार एक्शन के साथ मिलेगा इमोशन्स का तड़का

‘बागी 4’ सिर्फ एक्शन की बात नहीं कर रही, बल्कि इस बार इमोशन्स और रोमांस को भी भरपूर जगह दी गई है। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र में जहां खून-खराबा, धमाके और धुआंधार एक्शन दिखा, वहीं अब ‘गुजारा’ गाने ने फिल्म की इमोशनल लेयर से भी पर्दा हटा दिया है।

 दमदार स्टारकास्ट, बड़े-बड़े नाम

ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा। यह फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

 2016 से चल रही ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की धमक

भाग साल लीड स्टार्स

बागी 2016 टाइगर श्रॉफ – श्रद्धा कपूर

बागी 2 2018 टाइगर श्रॉफ – दिशा पाटनी

बागी 3 2020 टाइगर श्रॉफ – श्रद्धा कपूर

बागी 4 2025 टाइगर, हरनाज संधू, सोनम बाजवा

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह चौथी फिल्म एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार है।

 क्या खास है ‘गुजारा’ में?

टाइगर और हरनाज की नई जोड़ी

रीमेक लेकिन बिल्कुल फ्रेश फील

जोश ब्रार की आवाज में दम

वीडियो में लोकेशन्स और सिनेमैटोग्राफी शानदार

 स्टारकास्ट भी है सुपरहिट पैकेज

टाइगर श्रॉफ – बागी अवतार में फिर तैयार

हरनाज कौर संधू – ग्लैमर और ग्रेस का कॉम्बो

संजय दत्त – ग्रे शेड्स में दमदार कमबैक

सोनम बाजवा – पंजाबी तड़का, बॉलीवुड अंदाज़

डायरेक्शन की कमान ए.हर्षा ने संभाली है जो कि, फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

 बागी फ्रेंचाइज़ी – हर बार नया ट्विस्ट लेकर आती है। 

पार्ट साल हीरोइन हाइलाइट्स

बागी 2016 श्रद्धा कपूर मार्शल आर्ट्स, लव स्टोरी

बागी 2 2018 दिशा पाटनी रिवेंज ड्रामा

बागी 3 2020 श्रद्धा कपूर ब्रदरहुड और बॉर्डर क्रॉसिंग

बागी 4 2025 हरनाज संधू, सोनम बाजवा लव+एक्शन+पैशन 

 अगर आपने अभी तक ‘गुजारा’ नहीं देखा है, तो यूट्यूब पर जाकर इस गाने का रोमांटिक सफर जरूर महसूस करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tiger Shroff Birthday: हेमंत श्रॉफ से एक्टर कैसे बने ‘टाइगर’, डांस और ब्लॉकबस्टर हिट्स से बना बॉलीवुड का एक्शन किंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में अगर किसी युवा अभिनेता ने एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, तो वह...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵