नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वरिष्ठ नेता और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। राधाकृष्णन का आरएसएस (RSS) से पुराना जुड़ाव रहा है और वे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक सफर
सीपी राधाकृष्णन का जन्म 1957 में तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ। उन्होंने कोयंबटूर के वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज से BBA की डिग्री ली। वे कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन और एथलेटिक्स में अच्छे धावक भी रहे। राज्यपाल के रूप में अनुभव महाराष्ट्र के राज्यपाल 31 जुलाई 2024 से झारखंड के राज्यपाल फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक तेलंगाना मार्च से जुलाई 2024 तक अतिरिक्त प्रभार पुदुच्चेरी मार्च से अगस्त 2024 तक उपराज्यपाल अतिरिक्त प्रभार झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राज्य के सभी 24 जिलों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद किया।
भाजपा संगठन और चुनावी सफर
1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा चुनाव जीता। 2004 से 2007 तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने 93 दिन की रथ यात्रा निकाली, जिसमें 19,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस यात्रा का मकसद था नदियों को जोड़ना आतंकवाद का विरोध समान नागरिक संहिता लागू करना नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना आरएसएस से पुराना नाता 1974 में वे भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने, तब से उनका आरएसएस से गहरा संबंध रहा है।
अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अन्य भूमिकाएं
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, पुर्तगाल, फ्रांस, चीन और कई देशों का दौरा कर चुके हैं। 2016 में उन्हें कोयर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल में भारत से कोयर निर्यात 2532 करोड़ रुपये तक पहुंचा। संसद में वस्त्र उद्योग पर स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे। खेलों में गहरी रुचि, क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना पसंद। समाज सेवा और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान।





