back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

दो दीवाने सहर में’ को X पर मिला-जुला लेकिन ज्यादातर सकारात्मक रिस्पॉन्स-मृणाल-सिद्धांत की केमिस्ट्री और “इम्परफेक्ट लव” की थीम ने दर्शकों का दिल जीता।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन लव स्टोरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर मिला-जुला लेकिन दिलचस्प रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई दर्शक इसे “इम्परफेक्ट लेकिन रियल” प्रेम कहानी बता रहे हैं, तो कुछ इसे सॉफ्ट और सेंसिटिव रोमांस का खूबसूरत उदाहरण मान रहे हैं।

https://x.com/rameshlaus?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2024539187471667302%7Ctwgr%5Ec5046a25ef25dea97e7c335a5c65538246c1ec47%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fbollywood%2Fdo-deewane-seher-mein-x-review-siddhant-chaturvedi-mrunal-thakur-imperfect-perfect-love-story-know-what-audience-thinks-about-film%2F519274%2F

अरेंज मैरिज से शुरू, दिल तक पहुंची कहानी


फिल्म में शशांक और रोशनी की कहानी दिखाई गई है, जो एक अरेंज मैरिज मीटिंग से शुरू होकर भावनाओं के जटिल मोड़ तक पहुंचती है। दर्शकों का कहना है कि कहानी शोर-शराबे के बजाय भावनाओं पर टिकी है। एक यूजर ने लिखा कि “कोई बड़े ड्रामे नहीं, बस सच्ची फीलिंग्स… और यही इसकी ताकत है।” कई लोगों ने इसे “परफेक्ट डेट मूवी” बताया है।

फैन प्रीव्यू में जबरदस्त रिएक्शन


स्पेशल फैन प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड करने लगी। एक यूजर ने लिखा कि शशांक (सिद्धांत) और रोशनी (मृणाल) दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। मृणाल की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है। एक रिव्यू में लिखा गया, “आखिरकार एक ऐसी फिल्म जो इम्परफेक्ट लव को सेलिब्रेट करती है… मृणाल ने दिल जीत लिया।” कुछ यूजर्स ने 3.5/5 तक की रेटिंग दी है।

म्यूजिक और केमिस्ट्री बनी प्लस पॉइंट


फिल्म के म्यूजिक और लिरिक्स को भी सराहना मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “इस वैलेंटाइन सीजन में प्यार की गूंज ‘आस्मा’ के जरिए सुनाई देगी।” दर्शकों का मानना है कि फिल्म की सादगी और लीड जोड़ी की नैचुरल केमिस्ट्री इसे खास बनाती है।’


‘अस्सी’ से टकराव, कंटेंट बनाम कंफर्ट?


इसी दिन रिलीज हुई अस्सी, जिसमें तापसी पन्नू नजर आ रही हैं, उससे तुलना भी शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा कि “क्या कंटेंट बनाम कंफर्ट की लड़ाई में फिर से हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म आगे निकल रही है?” कुछ दर्शकों का मानना है कि अस्सी गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन सिनेमाघरों में सीटें खाली दिख रही हैं, जबकि दो दीवाने सहर में को बेहतर फुटफॉल मिल रहा है।

कुल मिलाकर क्या कहती है जनता?


X पर ट्रेंड्स और शुरुआती प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म को पॉजिटिव वाइब्स मिल रही हैं। हालांकि हर किसी को यह कहानी खास नहीं लगी, लेकिन जो दर्शक सॉफ्ट, रियल और भावनात्मक प्रेम कहानी पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म असरदार साबित हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵