back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA Test: ईडन गार्डन में होगा टेस्ट मैच का शंखनाद, 6 साल बाद IND vs SA में भिड़ंत,जानिए कौन-किस पर भारी?

कोलकाता के ईडन गार्डन में लंबे समय के बाद IND vs SA क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। अब तब तीन बार भारत और दक्षिण अफ्रीका में भिड़ंत हो चुकी है। जानिए कैसा रहा है दोनो टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू होगी। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि करीब 6 साल बाद इस मैदान पर फिर से टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया ने अपनी प्‍लेइंन इलेवन भी चुन लिया है। 

ईडन गार्डन्स को हमेशा से भारतीय क्रिकेट का दिल माना जाता रहा है, और अब यह मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने के लिए तैयार है।

ईडन गार्डन्स पर भारत vs साउथ अफ्रीका का इतिहास

भारत और साउथ अफ्रीका अब तक ईडन गार्डन्स में तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। पहली भिड़ंत 1996 में हुई थी, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 329 रनों से हराकर इतिहास रचा। इसके बाद 2004 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी।

फरवरी 2010 में खेले गए तीसरे और अब तक के आखिरी भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की थी, अफ्रीका को इनिंग और 57 रनों से हराकर। कुल मिलाकर, ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों में से भारत ने दो और अफ्रीका ने एक मैच जीता है।

ऐसा है ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली मैदान रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 13 में जीत, 9 में हार और 20 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारत ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला टेस्ट 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी टेस्ट 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट मैच था। भारत को इस मैदान पर आखिरी हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी, जबकि पहली जीत 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ 187 रनों से दर्ज की गई थी।

दोनों टीमों के टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 16, साउथ अफ्रीका ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

दो मैचों के टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...