back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Cylinder: चुनाव से पहले थोड़ी राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानें नई दरें

LPG Cylinder Less: नए वित्त वर्ष की पहली तारीख यानी आज से गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। तेल कंपनियों ने देशभर के लिए नई दरें लागू कर दी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनावों की शुरुआत से पहले आज से आम लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकारी तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम में कटौती की घोषणा की है। इससे महंगाई कम होने की उम्मीद की जा रही है। तेल कंपनियों के के अनुसार देश के विभिन्न शहरों में सिलेंडरों के दाम में 30.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इस कटौती का लाभ केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही मिलेगा। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए का मिल रहा है।

अब इस दाम पर मिलेगा कॉर्मशियल सिलेंडर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1,764.50 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1,879 रुपए, मुंबई में 1,717.50 रुपए और चेन्नई में 1,930 रुपए भुगतान करना होगा।

इसी महीने होने हैं पहले चरण के मतदान

इस समय कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में यह कटौती अहम है। दरअसल, इसी महीने पहले चरण के मतदान होने वाले हैं। सात चरणों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव इस महीने शुरू होकर जून तक चलने वाले हैं। साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार तीन महीने से हो रही बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लगा है।

पिछले महीने एलपीजी सिलेंडर हुआ था सस्ता

पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट की घोषणा की थी। उससे एक दिन पहले यानी 7 मार्च को भी केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को बड़ी राहत दी थी। कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपए सब्सिडी जारी रखने का ऐलान किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...