back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Free LPG Cylinder: होली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, जानें आपको लाभ मिलेगा या नहीं

Free LPG Cylinder On Holi : होली पर फिर से करोड़ों लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। साल 2023 के नवंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गैस सिलेंडर मुफ्त रिफिल वितरण शुरू किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। होली पर फिर से करोड़ों लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। साल 2023 के नवंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 1.75 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी पर मिलने वाली गैस सिलेंडर मुफ्त रिफिल वितरण शुरू किया था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत दीपावली और होली पर उज्ज्वला योजना अंतर्गत परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उसे भरवाने के पैसे नहीं मिलेंगे। इस बार होली पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर मिलेंगे। इससे पहले दीपावली पर लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया था।

यूपी के मूल निवासी हैं तो मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इस मुफ्त सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ उठा सकते हैं। वैसे इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कराना है। इसके बाद ही वह इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। सरकार के इस फैसले से राज्य के गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को काफी राहत मिलेगी।

2016 में शुरू की गई थी उज्ज्वला योजना

नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 में उज्ज्वला योजना शुरू की थी। योजना के तहत देश के 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया है। योजना के तहत परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिलता है। इसके अलावा हर सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। पहले सब्सिडी 200 रुपए थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया है। सरकार द्वारा सब्सिडी की तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 तक किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...