back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hurun इंडिया की अंडर-35 लिस्ट में शामिल हुईं ईशा अंबानी, कर डाला ये कारनामा

सूची में सात महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें से चार अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईशा अंबानी, परिता पारेख और गजल अलग हूरून इंडिया की अंडर-35 लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ईशा रिलायंस रिटेल के non executive director के रूप में कार्य करती हैं, जबकि परिता शिक्षकों के लिए एक सहयोग मंच टॉडल में शिक्षण प्रमुख हैं।

2024 हुरुन इंडिया अंडर-35 में 35 साल से कम उम्र के 150 उत्कृष्ट entreprenuers पर प्रकाश डाला गया है, जो पहली पीढी के लिए 50 मिलियन अमरीकी डॉलर और अगली पीढ़ी के लीडर्स के लिए 100 मिलियन अमरीकी डालर के minimum business valuation वाले लोगों को मान्यता देता है। सूची में 35 वर्ष से कम आयु के 150 भारतीय उद्यमियों को शामिल किया गया है।

सूची में 7 महिलाएं हैं शामिल

सूची में सात महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें से चार अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। अन्य महिलाओं में पर्सनल केयर ब्रांड mamaearth की संस्थापक ग़ज़ल अलघ शामिल हैं।

अंकुश सचदेवा सबसे कम उम्र के entrepreneur हैं

सूची में शामिल सबसे कम उम्र के Entrepreneur अंकुश सचदेवा हैं, जो शेयरचैट के सह-संस्थापक और सीईओ और आईआईटी कानपुर से स्नातक हैं। इस सूची में मुकेश अंबानी के बेटे, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के अध्यक्ष आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के भाई भी शामिल हैं।

संस्थानों में IIT मद्रास सबसे आगे

आईआईटी मद्रास ने सबसे अधिक संख्या में उद्यमियों को बनाया है। जिसमें 13 ग्रैजुएट शामिल हैं, इसके बाद IIT बॉम्बे में 11 और आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर में 10-10 Entreprenuer हैं।

हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा: “हमारा शोध भारत के अंडर-35 जनसांख्यिकीय के बीच गतिशील उद्यमशीलता की भावना को रेखांकित करता है, खासकर जब देश की अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी है। इन युवा बिजनेस लीडरों ने भू-राजनीतिक जटिलताओं, मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक प्रतिकूलताओं जैसी चुनौतियों का कुशलता से सामना करते हुए तेजी से सफल कंपनियां स्थापित की हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵