नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जब भी बात अंबानी परिवार की होती है तो हर चीज खास बन जाती है। वहीं, इस समय मेट गाला में कई सेलेब्स का लुक चर्चा में हैं। इनमें आलिया भट्ट भी शामिल हैं। लेकिन ईशा अंबानी का साड़ी-गाउन एक खास वजह से चर्चा में है। इस गाउन को बनाने में 10 हजार घंटे लगे हैं।
किसने बनाया मेट गाला आउटफिट
अगर आप मेट गाला की तस्वीरों में खूब सारी फूल-पत्तियां और डालियां देखकर कन्फ्यूज़ हो रहे हैं, तो हम बता दें कि इस बार मेट गाला की थीम गार्डन यानी बगीचा है। इस साल का ईशा अंबानी का मेट गाला आउटफिट मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा ने डिज़ाइन किया है। यह एक हैंड एंब्रायडरी साड़ी गाउन है। साड़ी गाउन मतलब ये एक ऐसा गाउन है जिसे साड़ी का लुक दिया गया है। इस आउटफिट को फूल, तितलियों और ड्रैगनफ्लाई से सजाया गया है। इसका आइडिया राहुल और अनीता श्रॉफ का था। अनिता श्रॉफ ने बताया कि इस ड्रेस को बनाने में 10 हजार घंटे लगे हैं।
ईशा अंबानी का शानदार लुक
मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी ने अपने लुक को बेहद यूनिक रखा है। उन्होंने गोल्डन सिमरी गाउन पहना हुआ है, जिसमें मल्टी कलर का हैवी फ्लोरल पैच वर्क किया गया है। इसके साथ ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्डन गॉर्जियस इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ चोकर स्टाइल नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स मैचअप किया है। इसके साथ ही ईशा अंबानी ने ग्लोइंग मेकअप लुक रखा है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।
ईशा अंबानी का चौथा मेट गाला
मेट गाला के खास इवेंट में ईशा अंबानी अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में है उनकी ड्रेस पर हुई कढ़ाई को अलग-अलग तकनीक और कारीगरी से तैयार किया गया है। इतना ही नहीं ईशा अंबानी ने साल 2017 में मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा ईशा अंबानी साल 2019 और 2023 के इवेंट का हिस्सा भी बनी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





