नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। न्यूली मैरिड कपल न्यूयॉर्क में इंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान कपल अंबानी परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आए। राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी पेरिस की सड़कों पर एक दूसरे के साथ प्यार में डूबे हुए नजर आए। इसी महीने 12 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधे थे।
पेरिस में नजर आया अंबानी परिवार
हाल ही में नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुना गया है। इतना ही नहीं नीता अंबानी ने भारतीय कला को बेहतर ढंग से पेश करने के लिए पेरिस में एक इंडिया हाउस भी खोला है। अंबानी परिवार की मौजूदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बार भी पूरा परिवार पेरिस में लाइमलाइट में बना हुआ है।
राधिका मरचेंट का लुक
मुकेश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी इंडिया हाउस के उद्घाटन के समय से ही पेरिस में मौजूद थे। इसके बाद अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट कुछ समय बाद परिवार के साथ शामिल हुए। राधिका मरचेंट ने व्हाइट रंग का वन पीस ड्रेस पहना हुआ था और अनंत अंबानी के साथ हाथों में हाथ डाले पेरिस की सड़कों पर घूम रही थीं। राधिका नारंगी रंग की ड्रेस मे भी नजर आई थीं। इस ड्रेस में राधिका मरचेंट बेहद खूबसूरत लग रही हैं लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
कितनी महंगी है राधिका की ड्रेस
राधिका मरचेंट की ड्रेस खास तरीके से तैयार की गई है यह सैंटरो की पेचवर्क मैक्सी ड्रेस है। इस मैक्सी ड्रेस का ब्रांड रेडी टू वियर है जिसकी स्थापना 1984 में इवेलिन चैटराइट ने की थी। इस खूबसूरत और स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस की कीमत 445 डॉलर यानी की 37,240 रुपए है। इस दौरान राधिका मरचेंट ने लाइट मेकअप किया है इसके साथ उन्होंने पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-





