back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Capitals को बड़ी जीत की जरूरत, गुजरात से हार चुकी है इस IPL की सबसे मजबूत टीम, क्या कहते हैं आंकड़ें?

GT vs DC : आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है। ये दोनों टीमें ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट्स हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में आज शाम गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच भिड़ंत होगा। मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले छह मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज की है। वह प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस छह मैचों में तीन जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज है।

दिल्ली लखनऊ के खिलाफ जीती थी पिछला मैच

दिल्ली ने पिछला मैच लखनऊ के विरुद्ध जीता था। वह उनके लिए बेहद जरूरी भी था। कुलदीप यादव की वापसी और जेक फ्रेजर मैकगर्क का डेब्यू भी जरूरी था। दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी तरफ गुजरात ने आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीता। वह इस लीग में राजस्थान को हराने वाली एकमात्र टीम हैं। दरअसल, राजस्थान इस सीजन में अब तक सबसे अव्वल टीम है।

घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी गुजरात

दोनों टीमें आज के मैच में उस पल का इंतजार कर रही होंगी, जो उनके लिए अहम होगा। नेट रन रेट को देखते हुए दिल्ली को बड़ी जीत की जरूरत है। गुजरात को घरेलू दर्शकों के सामने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की इच्छा रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

कप्तान/विकेटकीपर ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेविड वार्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, शाई होप, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद, झाय रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, सुमित कुमार, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, मिशेल मार्श, यश ढुल, लिजाद विलियम्स, रिकी भुई, विक्की ओस्तवाल, रसिख डार सलाम, स्वास्तिक चिकारा।

गुजरात टाइटंस की टीम

कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विकेटकीपर मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, जयंत यादव, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, संदीप वारियर, डेविड मिलर, जोशुआ लिटिल, अजमतुल्लाह उमरजई, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...