Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, IPL में सबसे कम गेंदों पर बनाए 3 हजार रन, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

LSG vs DC: आईपीएल में ऋषभ पंत ने 3000 रनों का आंकड़ा 2028 गेंदों पर छू लिया है। पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम दर्ज था। उन्होंने यह कारनामा 2062 गेंदों पर किया था।
ऋषभ पंत।
ऋषभ पंत। @IPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बीते कल (12 अप्रैल) की रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 41 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने आईपीएल कॅरियर में 3000 रन भी पूरे किए। वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। पंत ने यूसुफ पठान, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत की इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया। टीम ने आईपीएल 2024 की दूसरी जीत दर्ज की।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले भारतीय

1. 2028 - ऋषभ पंत*

2. 2062 - यूसुफ पठान।

3. 2130 - सूर्यकुमार।

4. 2135 - सुरेश रैना।

5. 2152 - एमएस धोनी।

6. 2203 - केएल राहुल।

7. 2225 - संजू सैमसन।

IPL में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय

1. 24 साल, 215 दिन – शुभमन गिल।

2. 26 साल, 186 दिन – विराट कोहली।

3. 26 साल, 191 दिन – ऋषभ पंत।

4. 26 साल, 320 दिन – संजू सैमसन।

5. 27 साल, 161 दिन – सुरेश रैना।

सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय

1. 80 पारी– केएल राहुल।

2. 94– शुभमन गिल।

3. 103–सुरेश रैना/ऋषभ पंत।

4. 104–अजिंक्य रहाणे।

5. 109–रोहित शर्मा/शिखर धवन।

6. 110–गौतम गंभीर/विराट कोहली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in