back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेंच ओपन : अंडुजार ने चौथी वरीयता प्राप्त थीम को हराया

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पाब्लो अंडुजर ने अपने करियर में पहली बार दो सेट से पिछड़ने के बाद उल्लेखनीय सुधार करते हुए किसी ग्रैंड स्लैम में शीर्ष -5 खिलाड़ी को हराया। अंडुजार ने यहां जारी फ्रेंच ओपन के पहले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थीम को 4-6, 5-7 , 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। वल्र्ड नंबर- 68 अंडुजर ने फिलिप-चैटियर कोर्ट पर 2018 और 2019 के फाइनलिस्ट को हराने के लिए चार घंटे और 28 मिनट में लगे। दो हफ्ते पहले गोनेट जिनेवा ओपन में रोजर फेडरर को हराने वाले अंडुजार का अब शीर्ष 10 विरोधियों के खिलाफ करियर का 6-23 रिकॉर्ड है। अंडुजार अब दूसरे दौर में या तो मोल्दोवन राडू अल्बोट या अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस के खिलाफ खेलेंगे। वल्र्ड नंबर-4 थीम, जो 2018 और 2019 के फाइनल में राफेल नडाल हारे थे की रोलां गैरो में आठ मैचों में यह पहली ओपनिंग-राउंड हार थी। अन्य मुकाबले में इटली के 27वें वरीय फैबियो फोगनिनी ने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड ग्रीगोइरे बैरेरे को दो घंटे आठ मिनट में 6-4, 6-1, 6-4 से हराया। फोगनिनी अब हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स से खेलेंगे, जिन्होंने फ्रांस के गाइल्स साइमन को तीन घंटे और 13 मिनट में 6-4, 6-1, 7-6 (5) से हराया। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵