back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एससी-एसटी छात्रों की स्कॉलरशिप प्रतिपूर्ति न होने पर प्रमुख सचिव से हलफनामा तलब

प्रयागराज, 23 जून (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को स्कॉलरशिप की प्रतिपूर्ति न करने के मामले में प्रमुख सचिव समाज कल्याण उप्र से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। पूछा है कि छात्रों को स्कॉलरशिप क्यों नहीं दी जा रही है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने भगवती कॉलेज सिवाया, मेरठ के एम एड छात्र सुशील कुमार व चार अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों का कहना है कि 2016 -17 बैच में उन्होंने 2018 में प्रवेश लिया। सत्र विलम्ब से चल रहा है। ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप दे दी गयी है, किन्तु फंड न होने के आधार पर एससी, एसटी छात्रों की स्कॉलरशिप प्रतिपूर्ति नहीं की गयी है। सरकार की तरफ से कहा गया कि फंड राज्य सरकार से मांगा गया है। किन्तु यह नहीं बता सके कि भुगतान क्यों नहीं हो रहा है। इस पर कोर्ट ने दो बार समय भी दिया था। स्पष्ट जानकारी न मिलने पर कोर्ट ने प्रमुख सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। याचिका की सुनवाई 19 जुलाई को होगी। हिन्दुस्थान समाचार/आर.एन/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵