back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sourav Ganguly: क्रिकेट के ‘दादा’ गांगुली का विवादों से गहरा नाता, चिढ़े ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किताब तक लिख दी

Happy Birthday Sourav Ganguly : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली का 52वां जन्मदिन है। गांगुली बीसीसीआई के प्रमुख भी रहे हैं। गांगुली को ऑफ साइड का भगवान कहा जाता था।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट के दादा सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। 8 जुलाई 1952 को कोलकाता में जन्मे गांगुली साल 2000 से 2005 तक भारतीय टीम के कप्तान रहे। उन्होंने साल 1992 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। गांगुली से उपलब्धियों के साथ-साथ कई बड़े विवाद जुड़े हैं। गांगुली की कप्तानी में हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर निखरे और फिर साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताया। गांगुली के साथ विवादों की फेहरिस्त लंबी है। उनकी टीम के कोच ग्रेग चैपल से नहीं जमी। जिम्बाब्वे टूर पर चैपल ने बीसीसीआई सगांगुली की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद गांगुली को कप्तानी से हटाकर द्रविड़ को कप्तान बनाया गया था। चैपल के कोच रहने के दौरान टीम में कई विवाद हुए थे। इस कारण साल 2007 में वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से भारत बाहर हो गया था।े

स्टीव वॉ ने अपनी किताब में किया है जिक्र

गांगुली से जुड़ा एक किस्सा मशहूर है। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया टीम 15 टेस्ट जीतकर भारत दौरे पर आई थी। गांगुली की कप्तानी में भारत ने यह सीरीज जीती थी। भारत ने द्रविड़ और लक्ष्मण की उम्दा पारियों के कारण ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस सीरीज में गांगुली ने टॉस के समय ऑस्ट्रेलिया कप्तान को लंबा इंतजार कराया था। ऑस्ट्रेलियाई इससे खीझ गए थे। गांगुली ने बाद में बताया था कि वह ब्लेजर भूल गए थे, इसलिए देरी हुई थी। उस वाकया को स्टीव वॉ नहीं भूल सके। उन्होंने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है।

मैच रेफरी के साथ गहरा विवाद  

साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट मैच के दौरान अजब स्थिति से गुजरना पड़ा था। मैच के दौरान कुछ बातों पर गांगुली की मैच रेफरी माइक डेनिस से ठन गई। उसके बाद डेनिस भारतीय टीम की छोटी-छोटी चीजों को हाईलाइट करने लगे। इतना ही नहीं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगाए गए थे। वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, दीपदास गुप्ता, शिवसुंदर दास को अधिक अपील करने का दोषी ठहराया गया था। डेनिस ने सबके सामने गांगुली को अपने खिलाड़ियों पर नियंत्रण नहीं करने के लिए डांटा था। इन सभी को एक-एक मैच के लिए सस्पेंड भी किया गया था। विरोध में गांगुली अपनी टीम को पवेलियन वापस लेकर चले गए थे। हालांकि, बाद में वे टीम को मैदान पर वापस ले गए थे। अगले दिन भारतीय संसद में इसे रंगभेद का मसला बताकर क्रिकेट टीम को तत्काल वापस बुलाने का मुद्दा उठा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, बर्खास्तगी पर कहीं बड़ी बात ,बोले- एक हार से किसी की क्षमता पर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठने...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...