नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के मौजूदा क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों का विवाद अक्सर सामने आता है। ताजा विवाद हरफनमौला खिलाड़ी विराट कोहली और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ा है। मामला विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने से जुड़ा है। कोहली के फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई समेत सभी आधिकारिक पद पर बैठे वरिष्ठों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। फैंस चाहते थे कोहली कप्तानी करें। खबर थी कोहली अब टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी करना चाह रहे हैं। अभी कोहली टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन उनसे कप्तानी छीनी गई थी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। अब गांगुली ने कहा कि उन्होंने कोहली को कप्तानी से नहीं हटाया।
2021 में कोहली से ली गई थी कप्तानी
साल 2021 में कोहली से कप्तानी ली गई थी। 2 साल बाद मामला फिर उठा है। कोहली के फैंस गांगुली को विलन समझ रहे थे, जिस पर गांगुली ने कहा है-कोहली को कप्तानी से हटाने के पीछे मेरा हाथ नहीं है। अब फैंस फिर कंफ्यूज हो गए और जानना चाह रहे कि इन सबके पीछे कौन है?
खुद कोहली कप्तानी छोड़ना चाहते थे: गांगुली
गांगुली ने एक शो में बताया कि उन्होंने कोहली को कप्तानी से नहीं हटाया है। खुद कोहली टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी नहीं करना चाहते थे। इस कारण मैंने कोहली से कहा था- आप टी-20 में कप्तानी नहीं करना चाह रहे तो बेहतर होगा कि आप वाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दें, इसलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




