back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: RCB को हराकर प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर CSK, बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की है। सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की है। सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया। सीएसके जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है। जबकि, आरसीबी सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। सीएसके के लिए रचिन रवींद्र, शिवम दुबे और मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया है।

चेन्नई के पास 2 प्वाइंट्स

दरअसल, इस सीजन का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया। सीएसके ने अब एक ही मैच खेला है और उसे जीत लिया है। उसके पास 2 प्वाइंट्स हैं। आरसीबी ने एक मैच खेला और हार गई। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

अनुज रावत ने बनाए 25 गेंदों पर 48 रन

पहले मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग की और 173 रन बनाए। अनुज रावत ने 25 गेंदों पर 48 रन बनाए। अनुज ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। कार्तिक ने 26 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। कार्तिक ने 3 चौके और 2 छक्के मारे। सीएसके ने 18.4 ओवरों में मैच जीत लिया।

मुस्तफिजुर के पास पर्पल कैप

इस सीजन की ऑरेंज कैप अनुज रावत के पास है। ऑरेंप कैंप लिस्ट में दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर है। पर्पल कैप की लिस्ट में सीएसके के मुस्तफिजुर रहमान टॉप पर है। उन्होंने 4 विकेट झटके हैं। मुस्तफिजुर ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट झटके। दूसरे नंबर पर पर्पल कैप की लिस्ट में कैमरून ग्रीन हैं। उन्होंने 2 विकेट झटके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...