back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCBVsCSK: रावत और कार्तिक ने आरसीबी को संभाला, सीएसके के इस गेंदबाज को खूब धोया

IPL 2024: आईपीएल 2024 का पहला मैच आज शाम 7.30 बजे से शुरू हो चुका है। चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का पहला मैच आज शाम 7.30 बजे से शुरू हो चुका है। चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। RCB ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन डु प्लेसिस के आउट होते अन्य खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे। कोहली भी कठिन परिस्थितियों से टीम को उबार नहीं सके। फिर अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद RCB ने 20 ओवर खेलकर 173 रन बनाए।

फाफ डुप्लेसिस ने की अच्छी थी शुरुआत

RCB के लिए फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। डु प्लेसिस ने 8 चौके लगाए। कुल 23 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। रजत पाटीदार की खराब फॉर्म कायम है। वह सिर्फ 3 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल भी पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए। कैमरन ग्रीन बेहद धीमे खेल रहे थे । उन्होंने 22 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में केवल 30 रन देकर 4 विकेट लिए।

अनुज रावत ने खेली शानदार पारी

टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के धराशाई होने पर दिनेश कार्तिक और युवा खिलाड़ी अनुज रावत ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। अनुज ने 25 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। कार्तिक ने 26 गेंदें खेलकर 38 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने पारी के 18वें ओवर में 25 रन दिए। रहमान ने CSK को जो शुरुआत दिलाई थी, अंतिम ओवरों में टीम गेंदबाजी में पूरी तरह फेल साबित हुई, जिसका फायदा उठाकर RCB ने पहली पारी में 173 रन बनाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की रणनीति और सख्त छवि को लेकर शिकायत दर्ज, कार्तिक ने सुनाया किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के तहत पांच मैचों की टेस्‍ट...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵