back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK vs RCB: कोहली आज बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सिर्फ 6 रनों की जरूरत

Virat Kohli IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मुकाबले के लिए सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) पूरी तरह से तैयार हैं। मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मुकाबले के लिए सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) पूरी तरह से तैयार हैं। मैच चेन्नई में खेला जाएगा। RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के पास इस मैच में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है। कोहली टी-20 में 12 हजार रन पूरे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 6 रनों की जरूरत है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं।

टी-20 में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय होंगे

कोहली ने 376 टी-20 मैचों में 11994 रन जड़े हैं। उन्होंने 8 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। अगर, वह आज 6 रन बना लेते हैं तो टी-20 में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उनके बाद भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा हैं।

टॉप पर क्रिस गेल, दूसरे नंबर पर शोएब मलिक

सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने 463 मैच खेलकर 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक जड़े हैं। शोएब मलिक दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 542 मैचों में 13360 रन जड़े हैं। तीसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं। उन्होंने 660 मैच खेलकर 12900 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं। इन्होंने 12319 रन बनाए हैं।

कोहली का IPL में भी बेहतरीन रिकॉर्ड

बता दें कोहली का आईपीएल में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 237 मैचों में 7263 रन जड़े हैं। कोहली ने IPL में 7 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है। उनके लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। कोहली ने 14 मैचों में 639 रन बनाए थे। 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। कोहली फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...