IPL 2024: धोनी से जुड़े सभी सवालों का जवाब यहां, CSK के हेड कोच ने खोले कई राज

IPL 2024 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान छोड़ दी है। ऐसे में उनके आईपीएल पूरे सीजन खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान।
महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान। सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म।

नई दिल्ली, रफ्तार। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान छोड़ दी है। ऐसे में उनके आईपीएल पूरे सीजन खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि धोनी सीजन के बीच से रिटायर हो जाएंगे। कुछ लोग उनके पुराने बयान को याद कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि चेपॉक में पब्लिक के सामने रिटायरमेंट लेंगे।

धोनी पिछले सीजन से अधिक फिट और लय में : हेड कोच

इन अटकलों के बीच CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान दिया है। फ्लेमिंग ने बताया कि इस सीजन से पहले धोनी अधिक फिट और अच्छी लय में दिख रहे हैं। बीते सीजन में वह घुटने की परेशानी से जूझ रहे थे। मगर इस सीजन वह फिट हैं। इस सीजन में बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं।

2022 में नहीं थे तैयार…

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने जडेजा को सीएसके की कमान सौंप दी थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पर फ्लेमिंग ने कहा कि उस बार हम तैयार नहीं थे। धोनी ने अचानक फैसला लेकर सबको हैरान किए थे। बता दें उस सीजन जडेजा ने आधे सीजन में कप्तानी की थी और टीम का ग्राफ बहुत नीचे गिरा था। टीम सबसे नीचे आ गई थी। फिर बीच सीजन में धोनी ने कमान संभाली और जडेजा ने इस्तीफा दे दिया।

IPL के सबसे सफल कप्तान रहे धोनी

धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच IPL खिताब जीती है। टीम पिछले सीजन में भी चैंपियन थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in