back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: इन नए नियमों के साथ आज शुरू होगा आईपीएल, एक रूल से बल्लेबाजों को बड़ी राहत

IPL 2024 Rules Change: आईपीएल 2024 (IPL 2024) आज कुछ नए नियमों के साथ शुरू होगा। लीग का यह सीजन फैंस और खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होगा। इसमें कई बदलाव देखेंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) आज कुछ नए नियमों के साथ शुरू होगा। लीग का यह सीजन फैंस और खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होगा। इसमें कई बदलाव देखेंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के बीच है। यह मैच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB इस टूर्नामेंट में नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरेगी। IPL में गेंदबाजों के लिए बाउंसर और अंपायर्स के लिए स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू हो गया है।

एक ओवर में दो बाउंसर फेंकने की छूट

IPL में गेंदबाजों को दो बाउंसर फेंकने की छूट होगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में एक ही बाउंर फेंकने का नियम होता है। बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी सीजन के लिए नियम बदला है। इससे पहले घरेलू टूर्नामेंट और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह नियम लागू हुआ था।

IPL में स्मार्ट रिव्यू सिस्टम होगा लागू

IPL के आगामी सीजन में स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू होगा। इससे अंपायर्स को सहूलियत होगी। इस नियम के बाद टीवी अंपायर और हॉक-आई अंपायर एक कमरे में बैठेंगे, जिससे टीवी अंपायर्स को फैसला देने में बहुत मदद मिलेगी। नए नियम से टीवी ब्रॉडकास्ट डॉयरेक्टर का रोल खत्म हो जाएगा।

नहीं लागू होगा स्टॉप क्लॉक

IPL में स्टॉप क्लॉक नियम लागू नहीं होगा। जबकि, ICC ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्थाई रूप से लागू किया है। इस नियम के तहत गेंदबाजों को अगले ओवर की शुरुआत के लिए 60 सेकेंड मिलेगा। इसके लिए दो वॉर्निंग दी जाएंगी। ऐसा नहीं करने पर गेंदबाज टीम पर पांच रनों की पेनाल्टी लग जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...