back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईशान किशन की बगावत! नहीं पहुंचे रणजी ट्रॉफी खेलने, मैनेजमेंट पहले से नाराज, जानें क्या होगा अंजाम?

Ishan Kishan News: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभी टीम इंडिया से बाहर हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान टीम में थे, लेकिन तब खिलाड़ी ने बीसीसीआई से थोड़ा ब्रेक मांगा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभी टीम इंडिया से बाहर हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान टीम में थे, लेकिन तब खिलाड़ी ने बीसीसीआई से थोड़ा ब्रेक मांगा था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन ने मानसिक तनाव की वजह से क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से यह टीम से बाहर चल रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में भी ईशान किशन को जगह नहीं दी गई थी। उसके बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए, उसके बाद टीम में वापसी होगी।

ईशान ने अनदेखा किया राहुल द्रविड़ का आदेश

ईशान के लिए अब टीम इंडिया में वापसी की राह ज्यादा मुश्किल हो रही है। खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में झारखंड से खेलना था। मगर, अब तक ईशान झारखंड टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। द्रविड़ ने ईशान को अपनी फिटनेस साबित करने एवं घरेलू क्रिकेट में खेलने की हिदायत दी थी, लेकिन अपने पहले रणजी मैच से ईशान अनुपस्थित रहे हैं। इसके बाद ईशान की वापसी की अटकलें तेज हो गईं हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया है, जिसमें केएस भरत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।

सच में ईशान और कोच के बीच मनमुटाव?

कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि ईशान किशन को मिस बिहेवियर के चलते बीसीसीआई द्वारा सजा दी गई है। जिस कारण वह टीम से बाहर हैं। इन खबरों के आने के बाद हेड कोच द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईशान के मिस विहेवियर वाली खबरें झूठी हैं, बल्कि उन्होंने मानसिक तनाव के कारण क्रिकेट से ब्रेक मांगा था। वैसे, कुछ दिन पहले ईशान को मैदान पर एक्सरसाइज करते दिखे थे। इससे फैंस को उम्मीद थी कि ईशान की टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन अब ईशान ने रणजी ट्रॉफी के पहले मैच को मिस कर अपनी मुश्किलें और बढ़ा ली हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को नहीं मिलेगी SRH की कप्तानी, बल्कि ये विस्फोटक बल्लेबाज संभालेगा कप्तानी की कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...