back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले छह ओवरों में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाया : ईशान किशन

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-ओपनर ईशान किशन ने स्वीकार किया कि वो आईपीएल 2022 में अपनी टीम के लिए पहले छह ओवरों में अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। किशन ने पहले दो मैचों में नाबाद 81 और 54 के स्कोर के साथ टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद वह बल्ले से कमाल करने में विफल रहे — 14, 23, 3, 13, 0 और 8 का स्कोर दिया। मुंबई अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसा लगता है कि ईशान फॉर्म में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले तीन मैचों में 51, 45 और 26 रन बनाए हैं। किशन ने कहा, मैंने शुरुआत में टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की और एक दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि मेरा ध्यान टीम को अच्छी शुरुआत देने पर था। लेकिन बाद में मैं कहीं न कहीं मैच खत्म करने पर ध्यान देने लगा, जिससे पहले छह ओवरों में टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहा। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने किशन को अपनी शैली में वापस आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, मैंने कोच और कप्तान के साथ भी बातचीत की और उन्होंने सिर्फ इतना कहा, अगर आप हमें अच्छी शुरुआत दे सकते हैं, तो यह टीम के लिए मददगार होगा, इसलिए आपको मैच खत्म करने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। कई लोगों ने किशन के खराब फॉर्म को प्राइस-टैग प्रेशर से जोड़ कर देखा, जो इस साल फरवरी में आईपीएल मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ रुपये में बिके थे। किशन ने स्वीकार किया कि प्राइस टैग का भार शुरू में उनके दिमाग में था, लेकिन उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से बात की, तो इससे अपने दिमाग से निकालने में कामयाब रहे हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...