back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs AUS: ईशान किशन की एक गलती ने भारत को हराया, धोनी की नकल करने में ऑस्ट्रेलिया के पाले में दे दिया मैच

India vs Australia 3Rd T20:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे T-20 मैच में भारत को हारी। मैच बेहद रोमांचक हुआ। इसका परिणाम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर निकला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे T-20 मैच में भारत को हारी। मैच बेहद रोमांचक हुआ। इसका परिणाम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर निकला। भारत यह मुकाबला आसानी से जीत सकता था, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक गलती ने मैच हराया। ईशान किशन ने धोनी बनने के लिए सोचा था, पर फ्लॉप हो गए।

12 गेंदों पर 43 रन चाहिए थे

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 ओवरों में 43 रनों की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था भारत आसानी से मुकाबले को जीत लेगा। 12 गेंदों पर 43 रन बनाना आसान नहीं था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19वें ओवर में अक्षर पटेल को गेंद थमाई। अक्षर ने शुरुआत की 3 गेंदों में 10 रन दिया था। यहां से भारत को या तो विकेट चाहिए थी या डॉट बाल चाहिए थी।

ईशान किशन ने गेंद को विकेट से आगे हाथ कर पकड़ा

अक्षर की चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड ने जोर से बल्ला घुमाया, पर गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ। गेंद सीधा कीपिंग कर रहे ईशान किशन के पास चला गया। ईशान किशन ने तुरंत स्टंप कर अंपायर से आउट मांगा। थर्ड अंपायर ने चेक किया तो देखा कि ईशान किशन ने गेंद को विकेट से आगे हाथ करके पकड़ा है। इस कारण से इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। अगली गेंद फ्री हीट पाकर वेड ने अक्षर को छक्का जड़ दिया। इस कारण भारत के पास डिफेंड करने के लिए और भी कम रन बचा। जो गेंद अंपायर ने वाइड दे दिया था, ईशान ने उस गेंद को नो बॉल में बदलवा दिया। इसका खामियाजा पूरी भारतीय टीम को भुगतनी पड़ी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...