back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024: सिर्फ एक रन से मैच गंवा बैठी RCB, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्वाइंट्स टेबल भी बदला

WPL 2024 DC Beat RCB : वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और RCB के बीच हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अंत तक लड़ाई लड़ी। 20 ओवर में 180 रन बना सकी और सिर्फ 1 रन से मैच हार गई। आरसीबी की यह इस सीजन की बैक-टू-बैक दूसरी बार है।

शैफाली ने पॉवर प्ले में दी थी दमदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान मेग लैनिंग के साथ शैफाली वर्मा ने पॉवर प्ले में 53 रन की दमदार शुरुआत दी। हालांकि पावर प्ले खत्म होने सिर्फ 2 बॉल हुई थी और शैफाली वर्मा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आशा शोभना की बॉल पर आउट हो गई। फिर 60 रनों के अंदर कप्तान मेग लैनिंग भी LBW हो गई। मेग लैनिंग ने 26 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली थी। दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और ऐलिस कैप्सी ने पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी निभाई।

जेमिमा ने खेली 36 गेंदों पर 58 रनों की पारी

जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली थी। उन्होंने 8 चौके और 1 सिक्स लगाया था। जेमिमा के आउट होने के बाद ऐलिस कैप्सी 19 रन जोड़कर 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर पवेलियन लौटी। मैरिजेन कप्प ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर स्कोर 181 तक पहुंचाया। बैंगलोर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। एक विकेट आशा शोभना को मिला।

RCB की बल्लेबाजी का हाल

RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान स्मृति मंधाना 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर ऐलिस कैप्सी की बॉल पर LBW हुई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसे पेरी ने बैंगलोर की पारी संभाली। एलिसेने सोफी मोलिनक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। उनकी यह पारी एलिसे पेरी के रन आउट होने के बाद टूट गई। एलिसे ने रन आउट होने से पहले 32 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी। सोफी मोलिनक्स ने पेरी का बखूबी साथ निभाया, लेकिन पेरी के आउट होने के बाद वह 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵