back to top
38.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Eid Celebrations 2026: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के रोजों के बाद मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर नमाज के लिए पहुंच रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज

देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग ईदगाह और मस्जिदों में इकट्ठा हुए। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का संदेश देता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी के स्वस्थ और खुशहाल रहने की कामना की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के मौके पर देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और ड्रोन व CCTV से निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। पटना के गांधी मैदान में ईद की मुख्य नमाज अदा की गई। यहां हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। नमाज को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

कानपुर में हाई अलर्ट

कानपुर में भी ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और PAC के साथ-साथ SWAT और साइबर टीम को भी तैनात किया गया है। ड्रोन और CCTV कैमरों से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। ईद-उल-फितर का यह त्योहार देशभर में खुशी, भाईचारे और एकता का संदेश दे रहा है। नमाज, दुआ और मिलन के इस खास दिन पर हर जगह उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। यहां एक मौलाना ने ईद-उल-अजहा यानी बकरीद...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata...

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत...

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

MI कोच Kieron Pollard पर IPL का बड़ा एक्शन, PBKS मैच के दौरान विवाद के बाद लगा जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच Kieron...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵