back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: लग गई मुहर, टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान, पांड्या पर संशय कायम

T20 World Cup 2024 India: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नेतृत्व को लेकर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। इस पर BCCI के सचिव जय शाह ने मुहर लगा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नेतृत्व को लेकर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने मुहर लगा दी है। हालांकि हार्दिक पांड्या की भूमिका स्पष्ट नहीं की गई है। हार्दिक उप कप्तान होंगे या सिर्फ खिलाड़ी के रूप में होंगे, उस पर संशय कायम है। बता दें जून में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होगा, जिसमें 16 टीमें भाग लेने वाली हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जरूर उठाएंगे: शाह

इस बार टूर्नामेंट को यूएसएस और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। हालांकि उससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगा। भले हम लगातार 10 जीत दर्ज करने के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल नहीं जीते, लेकिन करोड़ों लोगों का दिल जीता है। शाह ने कहा कि मैं आपसे वादा करता करता हूं कि हम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी रोहित की कप्तानी मे जरूर उठाएंगे।

रोहित की कप्तानी में खेला गया था 2022 का वर्ल्ड कप

बता दें भारत ने रोहित की कप्तानी में साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला था। तब भारत सेमीफाइनल में पहुंच कर बाहर हो गया था। हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित की कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से जीती थी। सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने टी-20 कॅरियर का पांचवां शतक लगाया था।

राजकोट स्टेडियम का बदला नाम

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का नाम अब अनुभवी क्रिकेट प्रशासक और पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर निरंजन शाह के नाम पर हो गया है। भारत और इंग्लैंड टेस्ट के एक दिन पहले यानी बुधवार को समारोह आयोजित हुआ था। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ हेड कोच राहुल द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...