back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बताई प्लेइंग 11, ये दो दमदार खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां जारी हैं। वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में लगी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां जारी हैं। वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में लगी है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एरोन फिंच ने बताया कि अपनी प्लेइंग 11 बताई है। फिंच ने कहा कि वह ओपनिंग में डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड को उतारना चाहेंगे। दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ओपनिंग में सबसे बेहतरीन है। इनका कोई तोड़ नहीं है। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, जो टी-20 के लिए सबसे जरूरी है।

मिचेल मार्श पर जताया भरोसा

फिंच ने मिचेल मार्श को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रखा है। कहा, खिलाड़ी गेंदबाजी में साथ नहीं दे सका तो बल्लेबाजी में परफेक्ट रहेंगे। इसके अतिरिक्त बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को मौका दे रहे। जरूर पड़ने पर वह स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट निकालते हैं।

जोश इंग्लिश होंगे फिनिशर

फिंच ने स्मिथ की भूमिका में जोश इंग्लिश को टीम में शामिल किया है। इंग्लिश को फिनिशर के रूप में जगह दी है। फिंच ने बताया कि इंग्लिश हर भूमिका में साथ दे सकते हैं। वह स्मिथ के स्थान पर खेलने के साथ जरूरत पड़ने पर फिनिशिंग की भूमिका भलीभांति निभा सकते हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट में से किसी एक को चुनेंगे। कहा, यह उस पिच के कंडीशन के हिसाब से तय किया जाएगा।

ऐरोन ने चुनी ये प्लेइंग-11

डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस या मैथ्यू शॉर्ट (परिस्थितियों पर निर्भर), जोश इंग्लिश, टिम डेविड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵