back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 लाख दीयों से जगमगाएंगे अयोध्या के 55 घाट, भव्य लेजर शो का भी होगा आयोजन

आज शाम को अयोध्या के 55 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या दीपोत्सव के पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 29 अक्टूबर 2024 को तैयारियां पूरी हो गई थी। अयोध्या की राम की पैड़ी घाट, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीयों को संयोजित किया गया था। इनमे से 25 लाख दीयों को प्रज्वलित करके अयोध्या दीपोत्सव का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अयोध्या में आज भव्य लेजर शो का भी आयोजन होगा

सूर्यास्त होते ही अयोध्या के 55 घाटों में दीयों को प्रज्वलित करना शुरू हो जाएगा। आज सुबह 10 बजे से सरसों की एक लीटर वाली बोतल स्वयं सेवकों को दे दी गयी। जिसको वे दिए में डालेंगे। घाटों पर तेल न गिरे, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। तेल की बोतल खाली होने के बाद उसको एक गत्ते के डिब्बे में वापस सुरक्षित रख दिया जाएगा। अयोध्या में आज भव्य लेजर शो का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री योगी आज 8वें अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे

अयोध्या दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संतशरण मिश्रा ने जानकारी दी कि 55 घाटों में मिलकर ये सभी दिए जलाने हैं। बिना परिचय पत्र के किसी को भी राम की पैड़ी पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह 10 बजे से सभी दीयों में बाती लगाने व तेल भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विवि के मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने जानकारी दी है कि दीयों को प्रज्ज्वलित करने वाले स्वयंसेवकों, समन्वयकों को हमें ये निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे सूती के कपड़े पहने जो ढीले नहीं हो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आठवें अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के पास बने हेलीपेड पर उतरेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क में लगी प्रदर्शनी एवं झांकियों को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क के पास बने हेलीपेड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...