back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिस्मिल-बिस्मिल्लाह में फर्क नहीं समझ पाए सपा के मंत्री, CM योगी ने सुनाया किस्सा, जानिए क्या क्या कहा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस समय माहौल हल्का हो गया जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का एक पुराना किस्सा सुनाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस समय माहौल हल्का हो गया जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का एक पुराना किस्सा सुनाया। उनके बयान पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

‘बिस्मिल’ और ‘बिस्मिल्लाह’ में फर्क नहीं समझ पाए मंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के समय Ram Prasad Bismil के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम रखा गया था। शिक्षा विभाग के एक मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया। योगी ने दावा किया कि जब मंत्री को बताया गया कि कार्यक्रम राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर है, तो उन्होंने पूछ लिया बिस्मिल्लाह खां को तो अभी कोई पुरस्कार मिला था, उन्हें फांसी क्यों दे दी गई? यह सुनकर सदन में जोरदार ठहाके लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंच पर भी मंत्री ने यही बात दोहराई। जब कुछ लोगों ने उन्हें सुधारने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें बीजेपी समर्थक बता दिया।

”अंधेर नगरी चौपट राजा”

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब शिक्षा विभाग की ऐसी स्थिति रही हो तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का हाल समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उस समय “अंधेर नगरी चौपट राजा” जैसी स्थिति थी और इसी कारण नकल माफिया को बढ़ावा मिला।

”कौन मंत्री? अधिकारी ने नहीं पहचाना”

सीएम योगी ने एक और घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब एक रेलवे स्टेशन पर राज्य सरकार के कुछ अधिकारी मौजूद थे। उसी दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी वहां पहुंचे, लेकिन एक अधिकारी ने उन्हें पहचान तक नहीं पाया। योगी के मुताबिक जब उन्होंने अधिकारी से पूछा कि क्या वह मंत्री के साथ आए हैं, तो अधिकारी ने पलटकर पूछा “कौन मंत्री?” मुख्यमंत्री ने कहा कि बाद में मंत्री ने खुद बताया कि वह छह महीने से सचिवालय नहीं गए थे, इसलिए अधिकारी उन्हें पहचान नहीं पाया। मुख्यमंत्री के इन बयानों पर विधानसभा में हंसी का माहौल बन गया, लेकिन साथ ही यह शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक तंज भी था। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। Chandrashekhar Azad ने...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵