back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Agra में बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी सास, मना करने पर ब्लेड से किया हमला; लगवाने पड़े 5 टांके

आगरा में एक सास का उसकी बहू पर दिल आ गया। सास अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी, लेकिन बहू ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद सास ने बहू पर ब्लेड से हमला कर दिया। अब केस दर्ज हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक सास का अपनी बहू पर दिल आ गया। पीड़ित बहू ने आरोप लगाया है कि सास ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की और मना करने पर उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा। पीड़िता ने इसकी शिकायत जगदीशपुर थाने में की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

बहू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी साल 2022 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अलोक उपाध्याय से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। यहीं नहीं उसे बार-बार प्रताड़ित भी किया जाने लगा। पीड़ित बहू ने आरोप लगाया है कि इस दौरान सास ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर तरह-तरह के दबाव भी डाले। संबंध नहीं बनाने पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। जिसके चलते 5 टांके लगवाने पड़े।

ननद एक महीने तक रखी कमरे में बंद

इसके अलावा पीड़िता ने ननद पर भी आरोप लगाया है। उसने शिकायत में बताया है कि उसकी ननद उसके सारे कपड़े छीन लेती थी एक-एक महीने तक कमरे में बंद कर देती थी। जिसके चलते वो एक ही कपड़े में पूरा महीना निकालती। 

बेटे को पति ने बताया नाजायज

पीड़िता ने आगे बताया है कि उसने 2023 में एक बेटे को जन्म दिया। जिसे उसके पति ने नाजायज माना और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट करने के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान पड़ोसियों के आ जाने से उसे दोबारा घर में रखा। पीड़िता ने कहा कि जब साल 2023 में उसके पिता उससे मिलने पहुंचे तो वो पिता के साथ अपने मायके आगरा आ गई और यहीं रहने लगी।

कुछ महीनों के बाद उसके ससुराली समझौता करने के लिए उसे और उसके पिता को बुलाए। जिसके बाद 7 जून को उसके पिता उसे लेकर ससुराल पहुंचे। जहां पर बातचीत के दौरान पिता के साथ धक्कामुक्की की गई। अब इस मामले को लेकर जगदीशपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵