back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस की केजरीवाल के घर पर No Entry, नोटिस देने पहुंची पुलिस टीम को गेट पर रोका, जानें क्या है मामला?

New Delhi: आज सुबह बीजेपी की शिकायत पर खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर नोटिस देने पहुंची।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में सियासी गहमागहमी चल रही है, आम आदमी पार्टी और बीजेपी में तनातनी बढ़ गई है। खरीद-फरोख्त के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर दिया है। इस मामले में बीजेपी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में आज सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने के लिए अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आवास पहुंची, जहां उनके बाहर गेट पर ही रोक दिया गया।

Add- Arvind Kejriwal Residence

Delhi Crime Branch

क्या है आरोप?

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि “बीजेपी ने उनके विधायकों को 25 करोड़ देकर खरीदने का ऑफर दिया है। उनके विधायकों को खरीदकर बीजेपी उनको केजरीवाल के खिलाफ विद्रोह करवाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार आप की सरकार गिराकार, बीजेपी की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के पाप का घड़ा भर गया है।”

BJP ने दी प्रतिक्रिया…

इस मामले में बीजेपी ने के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि “यह भ्रष्टाचार का मामला है, केजरीवाल बताएं कि, बीजेपी के किस नेता ने उनके विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ का ऑफर दिया है?”

इस पर आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया और कहा कि “समय आने पर उनकी पार्टी भ्रष्टाचारियों का नाम बताएगी।” बीजेपी ने केजरावाल के आरोपों को हवाबाजी करार दिया, और कहा कि आम आदमी पार्टी के पास सबूत नहीं है, यह कोई गढ़ी हुई कहानी है। बीजेपी ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव हारने से आम आदमी पार्टी बौखला गई है। इसलिए बीजेपी के खिलाफ बेतुकी बात कर रही है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का है मुद्दा?

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई थी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा था। इंडिया गठबंधन की यह पहली हार है। आम आदमी पार्टी ने धांधली का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है, और दोबारा चुनाव करने की मांग की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵