back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला पहुंचा SC, आज होगी सुनवाई, AAP का BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी

New Delhi: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में BJP की जीत का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। AAP ने BJP पर धांधली के आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए हुए चुनाव के मामले पर आज ही सुनवाई करेगा। आज वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने आज ही दोपहर बाद सुनवाई करने का आदेश दिया।

AAP ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दर्ज

आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने 30 जनवरी को हुए चुनाव के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पार्षद की मांग पर हाई कोर्ट से मेयर घोषित करने वाले चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर इस मामले की सुनवाई को तीन हफ्ते बाद के लिए तय कर दिया है।

आम आदमी पार्टी का क्या है आरोप?

आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने याचिका में चंडीगढ़ मेयर चुनाव की प्रक्रिया को रद्द कर चुनाव से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सील करने की मांग करते हुए कहा है कि मेयर के पदभार संभालने पर रोक लगाई जाए। याचिका में पूरी चुनावी प्रक्रिया में हुई धांधली की जांच करवाने और नए सिरे से हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में चुनाव करवाने का निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

अरविंद केजरीवाल ED के सामने पेश होने से किया इंकार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज दिल्ली में BJP मुख्यालय के सामने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज ही दिल्ली आबाकारी मामले में अरविंद केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से इंकार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तेज कसते हुए कहा कि “केंद्र सरकार मुझे गिलृरफ्तार करके सरकार गिराना चाहती है।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...