back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lawrence Biswanoi Gang: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाला कालू क्राइम में माहिर, हाल में की थी बुकी हत्या

Salman Khan: मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर की गई फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहे युवक का नाम विशाल राहुल उर्फ कालू है, जो लॉरेंश बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधी की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही सदस्य है। हाल में इसने गुरुग्राम में बुकी की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला युवक विशाल राहुल उर्फ कालू है। जो गुरुग्राम का रहने वाला है। युवक ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उस पर 5 से अधिक मामले दर्ज हैं। ये केस फायरिंग और बाइक चोरी के हैं। विशाल के खिलाफ गुरुग्राम और दिल्ली में भी केस दर्ज हैं।

29 फरवरी 2024 को गुरुग्राम में की थी हत्या

बता दें, सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो हमलावरों में एक काली और सफेद टी शर्ट में दिख रहा है। दूसरा लाल टी शर्ट में है। साथ ही 29 फरवरी 2024 की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो हरियाणा के रोहतक के एक ढाबे की है, जिसमें विशाल दिख रहा है। तब उसने बुकी को गोलियों से छलनी किया था।

रविवार सुबह हुई थी एक्टर के घर फायरिंग

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के पीछे पड़ा है। दोनों द्वारा कई बार सलमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। रविवार की सुबह 4.50 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइकसवारों ने कई राउंड फायरिंग की थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है।

रोहित गोदारा के इशारे पर दिया अंजाम

विशाल, राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का शूटर है। रोहित, लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। सलमान के घर से जुड़े मामले का तार हरियाणा से शूटरों जुड़ने के बाद हरियाणा पुलिस भी एक्टिव हुई है।

सलमान को पहले भी मिली हैं धमकियां

मार्च 2023 में सलमान को उनके ऑफिस में धमकी भरा ई-मेल मिला था। उसके बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ईमेल में कहा था सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया साक्षात्कार देखा होगा। अगर, नहीं तो उन्हें इसे देखना चाहिए। गुंजलकर को संबोधित करते हुए, उसमें कहा गया कि सलमान मामले को बंद करना चाहते हैं तो उन्हें “गोल्डी भाई” से आमने-सामने बात करनी चाहिए। अभी भी वक्त है। अगली बार झटका देखने को मिलेगा। जून 2022 में भी एक अज्ञात व्यक्ति ने सलमान को धमकी दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵