back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Police Paper Leak मामले में योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपरलीक मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजीव कृष्ण को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपरलीक मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह राजीव कृष्ण को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 60 पदों के लिए 48 लाख से ज्यादी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन पेपरलीक होने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

रेणुका मिश्रा को पद से हटाया

पुलिस भर्ती पेपरलीक मामले में अधिकारियों से हुई चूक ओर लापरवाही के चलते पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। रेणुका मिश्रा फिलहाल वेटिंग में हैं। प्रदेश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया था। रेणुका मिश्रा को सरकार ने इंटर्नल असेसमेंट कमेटी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। लेकिन उन्होंने इस रिपोर्ट को नहीं सौंपी और न ही मामले की FIR दर्ज कराई। वहीं, RO/ARO भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आंतरिक जांच के बाद सख्त ऐक्शन लेते हुए परीक्षा नियंत्रक को हटाकर मामले की FIR भी दर्ज कराई। रेणुका मिश्रा की जगह राजीव कृष्ण अब पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदीरी उठाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुनः कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सह परीक्षा 6 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ सीएम योगी ने कहा, परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले STF की रडार में हैं। अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

कब होगी परीक्षा?

आपको बता दें यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और इस परीक्षा को फिर से कराने को लेकर युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहें थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इसके साथ उन्होंने परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के भी आरोप लगाएं थे। इसको लेकर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त कर इस परीक्षा को 6 महीने के बाद परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...