back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपमान को कंठ में ही रोककर वाणी से समता,समरसता और बंधुता का ही अमृत उंडेलने वाले थे बाबा साहब : बाबूलाल

कोटपूतली/जयपुर, 17 अप्रैल(हि.स)। भर्तृहरि विचार मंच द्वारा अंबेडकर जयंती पर प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का आयोजन बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा की बाबासाहेब ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। बाबा साहब का विराट जीवन व विचार हमारे प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता के सैकड़ों मर्मान्तक अनुभवों के बाद भी अपने अपमान को कंठ में ही रोककर वाणी से समता समरसता बंधुता का ही अमृत उंडेलने लेने वाले बाबा साहब थे। अपने जीवन के अंतिम अध्याय तक बाबा साहब समाज को सुधारने का तर्क शुद्ध आंदोलन चलाते रहे । डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान सभा में अंतिम भाषण में कहा कि लोकतंत्र की सफलता की पहली शर्त है कि समाज में किसी प्रकार की असमानता नहीं होनी चाहिए। कोई शोषित वर्ग न हो। इस तरह का वर्गभेद हिंसक क्रांति को जन्म देता है। और लोकतंत्र भी उसका उपचार नहीं कर सकता। कार्यक्रमम के अध्यक्ष वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर रतिराम यादव ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान शिल्पी ही नहीं थे बल्कि वह सामाजिक न्याय के प्रणेता,अद्वितीय विधिवेत्ता, महान अर्थशास्त्री, विचारक, दार्शनिक व चिंतनशील महापुरुष थे जिन्होंने अपने अंतिम समय तक समाज को सुधारने का कार्य किया। सेवानिवृत्त प्राध्यापक बलबीर यादव ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है उन्होने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज को नया मार्ग दिखाया। एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया ने भी बाबा साहब की जीवनी को विस्तार पूर्वक बताया। मंच के संयोजक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी उमराव लाल वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल को भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं जया बच्चन और वहीदा रहमान, याद की उनकी विरासत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal), जिनका पिछले सप्ताह 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, उनके...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵