back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेकाबू कार रोड़ के पास बनी झोपड़ी में घुसी, एक मासूम की मौत

बांदा, 23 जून (हि.स.)। तेज रफ्तार कार ने बांदा के अतर्रा कस्बे में कहर बरपाया। बेकाबू कार रोड़ पर चार लोगों को रौंदते हुए एक झोपड़ी में जा घुसी, जिससे एक मासूम की मौत हो गई।जनपद के अतर्रा कस्बे में बुधवार को प्रयागराज की ओर से आ रही एक बेकाबू कार सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे बंजारों की झोपड़ी में घुस गई। इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। इनमें एक माह के मासूम बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई।

घटना के बाद कार चालक अपनी कार छोड़कर भागने में सफल रहा। अतर्रा थाना क्षेत्र के बदौसा रोड नेशनल हाईवे पर एक बंजारा परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। परिवार के लोग झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई।

जिसकी चपेट में आकर चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। इनमें एक माह के बच्चे पप्पू की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि सोनी (18) नगीना (22 )और शिवा (10) को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कार छोड़कर भागने वाले आरोपित व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵