back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

South में करोड़ो कमानेवाले ये 5 स्टार्स की बॉलीवुड में किस्मत रही फ्लॉप

साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया जिसमें से कुछ तो हिट हुए तो कुछ फ्लॉप, आइए जानते है उन स्टार्स के बारे में जो बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । आज के समय में बॉलीवुड हो या साउथ दोनों ही अपने जगहों पर तरक्की कर रहे है, जहां एक समय था जब बॉलीवुड को सबसे बड़ा सिनेमा माना जाता था, लेकिन अब साउथ सिनेमा के स्टार्स के आगे बॉलीवुड के स्टार्स फीके पड़ रहे है, जहां हिंदी सिनेमा भी अपनी फिल्मों के लिए ब्रह्मास्त्र, एनिमल जैसी फिल्मों के लिए साउथ सिनेमा की मदद ले रहा है, फिर चाहे वो एक्टर्स का पहनावा हो या फिर एक्शन, लेकिन जब साउथ एक्टर्स की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो ये उनके लिए बैडलक रहा, जिसमें आज हम बताने जा रहे ऐसे ही साउथ सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी किस्मत ने बॉलीवुड में नही दिया साथ। 

आइए आपको भी बताते हैं उन स्टार्स के नाम

साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो अपने रीजनल सिनेमा को ब्लॉकबस्टर फिल्में देते आए है लेकिन अफसोस बॉलीवुड में उनकी किस्मत ने नही दिया साथ। जो स्टार होने के बाद भी बॉलीवुड में आकर फ्लॉप साबित हुए। आइए आपको भी बताते हैं उन स्टार्स के नाम । 

विजय देवरकोंडा

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जिसने बॉलीवुड में फिल्म ‘लाइगर’ से अपने डेब्यू की शुरुवात की लेकिन अफसोस अनन्या पांडे के साथ 2022 में आई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी। जिसने मात्र 60 करोड़ की कमाई की थी।

राम चरण

साउथ के पावर स्टार्स राम चरण भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसने जंजीर मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। जिसने मात्र 15 करोड़ की कमाई कर ठप्प साबित हुई। 

प्रभास

बाहुबली जैसी अनेकों हिट देने वाले प्रभास भी बॉलीवुड में फ्लॉप ही साबित हुए, आदि पुरुष से डेब्यू करनेवाले प्रभास की ये मूवी डिजास्टर साबित हुई थी। जिसने मात्र 135 करोड़ की ही कमाई की थी। 

राणा दग्गुबाती

दम मारो दम’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाले राणा दग्गुबाती जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और प्रतीक बब्बर लीड में नजर आने वाले इस मूवी ने भी मात्र 43 करोड़ की कमाई कर फ्लॉप साबित हुई थी। 

सूर्या

रक्त चरित्र मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले सूर्या की ये मूवी भी मात्र 11 करोड़ का बिजनेस कर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसे बनाने में 19 करोड़ लग गए थे। लेकिन इन साउथ एक्टर्स ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो ये उनके लिए बैडलक साबित हुआ। 

Advertisementspot_img

Also Read:

धनुष के लिए कानूनी संकट: प्रोडक्शन हाउस ने ₹20 करोड़ की मांग के साथ फिल्म रोकने का नोटिस भेजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिल अभिनेता धनुष मुश्किल में हैं, क्योंकि उनके पुराने प्रोजेक्ट को लेकर प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने कानूनी नोटिस जारी किया...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵