back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 2nd T20 LIVE Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज टीम इंडिया अपनी विनिंग स्पिरिट बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात देकर जीत के साथ सीरीज का आगाज किया। आज सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया 2-0 से बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि इंग्लैंड की टीम अपना खाता खोलने के लिए जीत प्राप्त करना चाहेगी। जानिए IND vs ENG 2nd T20 LIVE Streaming कहां देख सकेंगे।

कब और कहां देख सकेंगे IND vs ENG 2nd T20

पहले मैच में जीत के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें आज होने वाले दूसरे टी20 मैच पर टिकी हुई हैं। ऐसे में फैंस को दिलचस्पी है कि कब और कहां ये मैच खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 6:30 बजे टॉस होगा जबकि 7 बजे से मैच की शुरुआत हो जाएगी। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports पर किया जाएगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकेगा। Disney+Hotstar पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

22 जनवरी: पहला टी20, कोलकाता (भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता)

25 जनवरी: दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से शुरू होगा)

28 जनवरी: तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से शुरू होगा)

31 जनवरी: चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से शुरू होगा)

2 फरवरी: पांचवां टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से शुरू होगा

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...